नमस्ते दोस्तों, क्या आप भारत देश के निवासी हो और आर्थिक एवं कमजोर समुदाय से आते हो, और अभी तक आप किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हो और आपने अभी तक अपने लिए या आपने घर परिवार वालों के लिए आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाये हो, और इसी बात को लेकर आप घबराये हुए हो. तो अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है मैं आज इस पोस्ट में आपको ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड बनाने से लेकर डाउनलोड करने तक का पूरा प्रोसेस बताने वाला हूँ तो आये जानते हैं।
Contents
- Ayushman Card क्या है?
- Ayushman Card के लिए योग्यता
- Ayushman Card के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Ayushman Card Online अप्लाई कैसे करें?
- Ayushman Card Download कैसे करें?
- Ayushman Card के फायदे
Ayushman Card क्या है?
आयुष्मान एक ऐसा कार्ड है, जो आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत रजिस्टर्ड लाभार्थियों को प्रदान किया जाता है, इस कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है.
आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कुल 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों (लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों) को कवर किए जाने का लक्ष्य है, और अब तक इस योजना में 30 करोड़ से भी ज्यादा लाभार्थियों को कवर किया जा चूका है. इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को झारखंड के राँची जिले से आरम्भ किया था. यह दुनिया की सबसे बड़ी Government funded healthcare program है.
Ayushman Card के लिए योग्यता
आयुष्मान कार्ड के लिए आप अप्लाई तभी कर पाएंगे जब आपके पास निम्नलिखित योग्यता हों जिसका सूची आप यहाँ पर देख सकते हैं-
- आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आप भारत के स्थायी निवासी हों.
- आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने के लिए बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने चाहिए.
- इस योजना का लाभ सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना के अंतर्गत शामिल है.
- आप एक राशन कार्डधरी हों.
Ayushman Card के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हो तो आपके पास निम्लिखित दस्तावेज होना चाहिए, जिसका सूची आप यहां देख सकते हो-
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ayushman Card ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आपको इन सारी स्टेप को फॉलो करना होगा जो यहाँ आप देख सकते हो-
- आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद वेबसाइट में दिए गए बेनेफिसरी लॉगिन में टैब करना है.
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा इसमें आपने आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी वेरीफाई करें
- इसके बाद E-KYC का ऑप्शन देखने को मिलेगा,उस पर क्लिक करें और ऑथेंटिकेशन का प्रोसेस को पूरा करें
- इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा,उसमें उस सदस्या को सेलेक्ट करें जिसका आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते हो
- यहाँ पर आपको फिर से E-KYC का आइकॉन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें, इसके बाद आपको लाइव फोटो क्लिक करना है इसके लिए फोटो आइकॉन में क्लिक करें
- फिर आपको अडिशनल ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें और अपना पर्सनल डिटेल्स को सही सही भरें।
- अंत में आपको अपना फॉर्म को सबमिट बटन में क्लिक करके सबमिट कर देना है
- सब कुछ सही पाये जाने पर आपका आयुष्मान कार्ड 24 घंटे के अंदर अप्रूव हो जायेगा जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं
नोट- ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप घर बैठे आसानी से आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई (Ayushman Card Online Apply) कर सकते हैं।
Ayushman Card Download कैसे करें?
आप अपने आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई कर दिए हो और आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है अब आपको अपना आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना है तो चलये उसका प्रोसेस भी बता देता हूँ तो उसके लिए इन सारी स्टेप को फॉलो कीजिए-
- Ayushman Card Download करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट जाएं
- अब आपके आपके सामने National Health Authority (NHA) पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा.
- इसके बाद दाहिनी तरफ आपको लॉग इन का बॉक्स दिखेगा, यहाँ आप Beneficiary के विकल्प पर क्लिक कर दें.
- अब आप अपने आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करें.
- इसके बाद आप आपके नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा.
- OTP और कैप्चा को दर्ज करके लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहाँ आप अपने राज्य और जिले का चुनाव करें, और Scheme सेक्शन में PMJAY का चुनाव करें.
- अब आप Family ID, Aadhaar Number, Name, Location - Rural, Location -Urban, PMJAY ID की मदद से खुद को वेरीफाई करें, और Ayushman Card Check करने के लिए Search बटन पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, आप इस पेज पर आपको उस आधार आईडी या फैमिली आईडी से जुड़े सभी Ayushman Bharat Card (PMJAY Card) दिखने लगेंगे.
- अब आप अगर अपना Ayushman Bharat Health Card डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप ऊपर दिए गए Download Card के विकल्प पर क्लिक करें.
- अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP की मदद से खुद को Verify करना होगा.
- अब आप जिस कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, आप उसका चयन करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
- ऐसा करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगा.
Ayushman Card के फायदे
आयुष्मान कार्ड का फायदा यह है की इसे आप फ्री में बनवा सकते हो और सबसे बड़ी बात ये है की इस कार्ड से आप फ्री में इलाज करवा सकते हो और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं,
जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार आपने तरफ से उठाती है।
आशा करता हूँ की आपको आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाने से लेकर डाउनलोड करने तक का पूरा प्रोसेस अच्छी तरह से समझ में आ गया होगा,अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो,
इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं. इसी तरह की इंफोर्मटिव जानकारी पाने के लिए आप इस ब्लॉग पोस्ट को फ्लो जरूर कर लेना। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

.jpg)
0 Comments