नमस्ते दोस्तों, अगर आप भी झारखण्ड राज्य के निवासी हैं और बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं यानि गरीब रेखा से नीचे आते हैं तो आप राशन कार्ड बनाकर फ्री में इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपको किन किन दस्तावेजों की जरुरत होगी और आप ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं इसका पूरा प्रोसेस के बारे इस आर्टिकल में बताया हूँ तो आये डिटेल्स में जानते हैं.
Table of Contents
- आहार झारखण्ड क्या है?
- आहार झारखण्ड के लाभ क्या है?
- झारखण्ड राशन कार्ड के लिए योग्यता क्या है?
- झारखण्ड राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
- झारखण्ड राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
- झारखण्ड राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करे?
- झारखण्ड राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करे?
- झारखण्ड राशन कार्ड के प्रकार
- झारखण्ड राशन कार्ड के लाभ
झारखण्ड सरकार ने झारखण्ड के लोगों के लिए Aahar Jharkhand Portal का लांच किया है ताकि इस पोर्टल के अंतर्गत झारखण्ड में गरीब रेखा से निचे के लोग सस्ते दामों पर अनाज खरीद सके और कुपोषण का शिकार होने से बचे.
वही भारत सरकार समय-समय पर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती रहती है. राशन कार्ड एक सरकारी आहार झारखण्ड है जिसे भारत सरकार अनाज, चीनी, दाल, नमक, चावल इत्यादि खाद्य सामग्री काम कीमत पर वितरित करती है।
आहार झारखण्ड के लाभ क्या है?
- चावल: प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम प्रति माह.
- गेहूं: प्रति व्यक्ति 2 किलोग्राम प्रति माह.
- चीनी: प्रति परिवार 1 किलोग्राम प्रति माह.
- नमक: प्रति परिवार 1 किलोग्राम प्रति माह.
- केरोसिन: प्रति परिवार 1 लीटर प्रति माह.
- मसूर दाल: प्रति परिवार 1 किलोग्राम माह में एक या दो बार.
झारखण्ड राशन कार्ड के लिए निम्लिखित योग्यता होने चाहिए जिसको आप यहाँ देख सकते हैं और आपको डिटेल्स में जानना है तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं
अगर आप अपने परिवार के लिए राशन कार्ड बनाना चाहते हैं तो आपके पास ये सारी दस्तावेज होना चाहिए तब जा कर आप राशन कार्ड बना सकते हो-
- आप झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए.
- वोटर कार्ड होना चाहिए.
- आपके पास बैंक अकाउंट पासबुक होना चाहिए.
- आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए.
- आपके पास पासपोर्ट साइज का फोटो होना चाहिए.
झारखण्ड राशन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हाँ तो आपको इन सारे प्रोसेस को कम्पलीट करना होगा जो आप यहाँ देख सकते हो-
- झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर जाएं.
- राशन कार्ड आवेदन करने के लिए ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करें.
- यहाँ पर अपना स्लॉट बुक करें या ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें.
- यहाँ पर आपको अपना पर्सनल डिटेल्स और घर के मुखिया का नाम, अपने घर में सदस्यों की संख्या और श्रेणी को भरें.
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जैसे की निवास का प्रमाण पत्र , पहचान पत्र और आय प्रमाण पत्र.
- अब आवेदन पत्र जमा करें और यदि लागू हो तो आवश्यक शुल्क का भुगतान करें.
- इसके बाद प्राप्ति प्रति एवं सहायक दस्तावेज अपने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास जमा करें.
आपने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई तो कर दिया लेकिन अब बात आती है की हमने जो राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था उसका स्टेटस कैसे चेक करें की वो बना की नहीं, तो आये उसका स्टेटस चेक करने का प्रोसेस को समझते हैं-
- आपको पीडीएस झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा https://aahar.jharkhand.gov.in/
- राशन कार्ड की स्थिति जांच करने के लिए ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करना होगा.
- ऑनलाइन सेवा पर क्लिक करने क बाद आवेदन स्थिति पर क्लिक करना होगा.
- अपनी राशन कार्ड संख्या या आवेदन संख्या दर्ज करना होगा.
- इसके बाद “स्थिति जांचें” बटन पर क्लिक करना होगा.
- आप प्रखंड आपूर्ति पीडीएस कार्यालय में जाकर भी राशन कार्ड की स्थिति जांच कर सकते हैं.
- टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके भी अपने राशन कार्ड की स्थिति जांच कर सकते हैं.
अगर आपका Ration Card बन चुका है और आप इसे Download करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नही है। क्योंकि अब आप खाद्य विभाग की Official website (aahar.jharkhand.gov.in) के माध्यम से घर बैठे ही Jharkhand Ration Card Download कर सकते है तो आये जानते हैं ऑनलाइन राशन कार्ड को डाउनलोड करने के इस प्रोसेस को-
- तो आपको आहार झारखण्ड का ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा https://aahar.jharkhand.gov.in/
- उसके बाद जिला ब्लॉक, डीलर या वार्ड और कार्ड टाइप या राशन कार्ड नंबर को सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद राशन कार्ड का पूरा डिटेल्स देखने को मिलेगा.
- उसके बाद प्रिंट के ऑप्शन में क्लिक करना है और अपना राशन कार्ड को प्रिंट या पीडीएफ में सेव कर सकते हैं.
अब हम जानते हैं की राशन कार्ड कितने तरह के होते हैं और कौन सा राशन कार्ड से क्या मिलता है और ये राशन कार्ड अलग अलग क्यों होते हैं तो आये इसके बारे विस्तार से जानते हैं-
BPL Ration Card - बीपीएल राशन कार्ड राज्य के उन लोगो के लिए जारी किया जाता है जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों जिनका वार्षिक आय 10000 रूपये से नीचे होनी चाहिए, तो ऐसे लोग बीपीएल राशन कार्ड के श्रेणी में आते हैं.
AAY Ration Card - यह राशन उन लोगो के लिए सरकार द्वारा जारी किये जाते है जो लोग बहुत ही ज़्यादा गरीबी में अपने जीवन यापन कर रहे है और उसका कोई भी आय निश्चित नहीं है या आय ही नहीं है वे सारे लोग AAY Ration Card के अंदर आते हैं ऐसे लोग इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है.
झारखण्ड राशन कार्ड के लाभ
- इस राशन कार्ड से उचित मूल्य पर चावल, दाल, चीनी और किरोसिन तेल ले सकते हैं.
- राशन कार्ड से सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए एक पहचान और निवास का प्रमाण है.
- सरकार के सभी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल जाता है.
- राशन कार्ड से पीएम आवास ले सकते हैं.
- राशन कार्ड से गरीबो को कंबल या साड़ी धोती भी दिया जाता है.
.jpg)

.jpg)
.jpg)
0 Comments