How to save battery life on your Android Mobile: जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी बैकअप तो इन टिप्स को जरूर आजमाएं


नमस्ते दोस्तों, स्मार्टफोन के आने से कई तरह के लाभ हुए हैं। फोन ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। हालांकि जैसे-जैसे मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ता है, जा रहा है वैसे-वैसे फोन की बैटरी पर असर पड़ता जा रहा  है। ऐसे में लोगों की अक्सर शिकायत होती है कि फोन का बैटरी बैकअप काफी कम रह जाता है। इस वजह से कई बार यूजर्स समय पर अपना जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। 

अगर आप भी कुछ ऐसी ही स्थिति से जूझ रहे हैं तो  मैं आपके बैटरी को बचाने के लिए 5 Pro टिप्स लेकर आया हूँ अगर इस टिप्स को आप फॉलो करेंगे तो 100% बैटरी बैकअप की परेशानियों से मुक्त हो जाएंगे, तो आपको एक बार इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए। 

Content 

  • बैटरी बचाने वाले एप्स का यूज करें
  • फोन को रखें अपडेट
  • इन चीजों को रखें बंद
  • बैटरी सेवर मोड का इस्तेमाल करें
  • फोन का बैकग्राउंड रखें साफ
बैटरी बचाने वाले एप्स का यूज करें
अगर आपका स्मार्टफोन नया है या 2 साल से अधिक पुराना है तो ऐसे में आपको बैटरी बैकअप की परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप बैटरी बचाने वाले एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी बचाने वाले एप्स की मदद से आपकी समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है। इसलिए आपको बैटरी बचाने वाले ऐप्स का यूज जरूर करना चाहिए।

फोन को रखें अपडेट

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने फोन को अपडेट तक नहीं करते हैं, इस वजह से भी आपको कई तरह की परेशानियां आती हैं। बैटरी बैकअप का कम होना भी इनमें से एक बड़ी दिक्कत है। ऐसे में आपको अपने फोन को नियमित अंतराल पर अपडेट करते रहना चाहिए ताकि आपको बैटरी बैकअप की परेशानियाँ न देखना पढ़े.

कंपनी की तरफ से भेजा गया कोई भी अपडेट आपके फोन की क्षमता को बेहतर कर सकता है। इसलिए आपको अपने फोन को अपडेट करते रहना बहुत ही जरुरी है.

इन चीजों को रखें बंद 

कई बार ऐसा होता है कि अधिकतर लोग अपने फोन का जीपीएस, ब्लूटूथ, स्क्रीन ब्राइटनेस और एनएफसी जैसी सुविधाएं ऑन करके रखते हैं तो इस वजह से भी फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. इन सभी फीचर्स को जरूरत न होने पर हमेशा बंद ही रखें ताकि इन चीजों से आपके बैटरी बैकअप पर बुरा असर न पड़े.
तो आपको ऐसी छोटी-छोटी चीजों को ध्यान देना बेहद जरुरी है. तो आपको इनसे बचना चाहिए।

बैटरी सेवर मोड का इस्तेमाल करें
आपको अपने स्मार्टफोन के बैटरी का सेवर मोड का इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल लगभग हर फोन में ये सुविधा मिलती है। ऐसे में इसके यूज से बैटरी बैकअप में काफी इजाफा किया जा सकता है। साथ ही इस फीचर की वजह से आप आपने फोन की बैटरी का लंबे समय  तक इस्तेमाल कर पाएंगे। तो आपको बैटरी सेवर मोड का जरूर उपयोग करना चाहिए।

फोन का बैकग्राउंड रखें साफ

काफी लोग होते हैं जो फोन के एप्स का इस्तेमाल करने के बाद उसको बैकग्राउंड से नहीं हटाते है। ऐसे में वो एप बंद नहीं होते हैं और धीरे-धीरे फोन की बैटरी की खपत करते हैं। तो आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए। एप के इस्तेमाल के बाद उसे सही तरीके से रिमूव करें। साथ ही बैटरी बैकअप बढ़ाने के लिए आप एप्स का लाइट वर्जन यूज कर सकते हैं। जिसे आपके बैटरी बैकअप पर कोई प्रभाव न पड़े 

आशा करता हूँ की आपको अपने बैटरी का बैकअप करने के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा, अब आप अपने मोबाइल को यूज करने के बाद इन सारी प्रोसेस को जरूर फॉलो कीजिएगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे आप अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं ताकि उनको भी ये जानकारी मिल सके

इसी तरह की इंफोर्मटिव पोस्ट पाने के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें, पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद!

Post a Comment

0 Comments