Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में बनाएगा परफेक्ट, सबके लिए मुक्त हुआ यह फीचर


Contents 

  • गूगल फोटो अपग्रेड क्या काम करता है?
  • हर महीने मिलेंगे 10 मैजिक एडिटर 
  • किन डिवाइस को सपोर्ट करेगा यह फीचर?
Google AI Tool: गूगल फोटो यूजर्स अब एआई ऑपरेटेड मैजिक एडिटर को फ्री में यूज कर सकेंगे, यह सर्विस पहले केवल पिक्सेल डिवाइसेज और पेड सब्सक्राइबर्स को ही  मिलती थी. लेकिन अब यह फीचर्स सब एंड्राइड यूजर्स के लिए रोलऑउट कर दिया  है जिसे यूज़ करके आप अपने फोटो को सिनेमेटिक लुक दे सकते है.

सो आज के इस ब्लॉग पोस्ट में गूगल एआई टूल्स को कैसे आप मोबाइल में यूज करेंगे इसके बारे जानकारी देने वाला हूँ.

Google AI Tool: गूगल अब आपकी पिक्चर को फ्री में परफेक्ट बनाएगा। गूगल ने यूजर एक्सपीरियन्स बढ़िया बनाने के लिए गूगल फोटोज में नए अपडेट की घोषणा की है. इस नए अपडेट का असर यह होगा की गूगल फोटोज यूजर्स आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आधारित एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल अब निशुल्क कर सकेंगे। 

गूगल ने बताया है की नया अपडेट 15 मई से लागू होगा और इसके बाद यूजर्स मुक्त में फोटो अनब्लर, मैजिक इरेजर और पोर्ट्रेट लाइट आदि फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।


गूगल फोटो अपग्रेड क्या काम करता है?

गूगल फोटोज के मैजिक एडिटर फीचर को गूगल ने पिछले साल पिक्सेल 8 और पिक्सेल 8 प्रो के लांच के साथ पेश किया था. जेनरेटिव एआई आधारित यह टूल किसी फोटो में गैप भरने, सब्जेक्ट को दोबारा पोजीशन करने और फोटो के फोरग्राउंड या बैकग्राउंड में एडिटिंग करने में सक्षम है. 

मैजिक एडिटर का इस्तेमाल कर यूजर्स अपनी तस्वीर में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं.


हर महीने मिलेंगे 10 मैजिक एडिटर 

गूगल ने ताजा अपडेट के बारे में बताया है की एआई एडिटिंग टूल्स पिक्सेल टैबलेट सहित ज्यादातर डिवाइसेज के साथ काम करेंगे, जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स तक इसकी पहुंच बढ़ जाएगी। इसके अलावा, एंड्राइड और आई ओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर गूगल फोटोज यूजर्स प्रतिमाह 10 मैजिक एडिटर प्राप्त करेंगे,

जिससे फोटो एडिटिंग में एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलता रहेगा। यह फीचर को 15 मई तक सभी यूजर्स के लिए रोलऑउट कर दिया जायेगा।


किन डिवाइस को सपोर्ट करेगा यह फीचर?

गूगल फोटोज के एआई बेस्ट इन फीचर्स को ऑपरेट करने के लिए आपके पास एंड्राइड फोन का होना बहुत जरुरी है, जिसका वर्जन 8.0 या उससे ऊपर का होना चाहिए, वहीं,अगर iOS 15 या उससे ऊपर के वर्जन वाले आईफोन को यह सपोर्ट करेगा। 

इसके साथ ही, जिस डिवाइस पर आप गूगल फोटोज ऐप यूज कर रहे हैं उसमे कम से कम 3GB रैम होनी चाहिए, ताकि आप HDR इफेक्ट, मैजिक इरेजर और सिनेमैटिक फोटोज जैसे फीचर्स का फायदा उठा पाएं।

आपको और भी जानकारी चाहिए तो आप यहाँ क्लिक कर सकते है.


Related Searches 

  • Google AI Tools
  • Google AI Tools free use
  • Google AI Tools on Android 
  • Free AI Tools online
  • Google gemini
  • Google AI Tools Letest Update
  • Google AI Tools ko free me use kaise kare
  • Google bird
  • Bard AI
  • Google AI bird
तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको गूगल एआई टूल्स को आपने मोबाइल में यूज करने के लिए समझ में आ गया होगा, आपको मेरे द्वारा लिखा हुआ ब्लॉग पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट में जरूर बताएं, इसी तरह का इंफोर्मटिव जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो कर सकते है.

Post a Comment

0 Comments