Mobile Charging Tips Hindi: चार्जिंग के दौरान गर्म होता है मोबाइल तो न करें ये गलतियां, इन बातों की रखें सावधानी


आजकल बहुत कम ऐसे लोग हैं , जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन रखने वाले यूजर्स के सामने आमतौर पर एक समस्या आती है कि चार्जिंग के दौरान उनका फोन गर्म हो जाता है। मोबाइल चार्जिंग के दौरान यदि डिवाइस कुछ कम गर्म होता तो यह एक सामान्य बात है, 

लेकिन ये बहुत अधिक गर्म होता है, इसको बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए, नहीं तो ये आपके लिए फोन का खतरा बन सकता है इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Content
  • लबे समय तक चार्जिंग पर न लगाएं
  • चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग न करें
  • खराब चार्जर या केबल का इस्तेमाल न करें
  • चार्जिंग के दौरान एयर सर्कुलेशन
लबे समय तक चार्जिंग पर न लगाएं


कई बार हम देखते हैं कि मोबाइल यूजर्स अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। मोबाइल की बैटरी को फुल चार्ज होने के बाद भी यदि चार्जिंग लगाकर रखते हैं 

तो इससे मोबाइल गर्म हो सकता है। ओवरचार्ज फोन को चार्जिंग पर लगाने से फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ प्रभावित होती है। इसलिए फोन को लम्बे समय तक चार्जिंग में न लगाएं.

चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग न करें

कई यूजर्स फोन को चार्ज पर लगाकर मूवी या गेम खेलते हैं। ऐसा करने से फोन को अपने CPU और GPU से लगातार काफी प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होती है। इस कारण फोन गर्म हो जाता है। 

मल्टीटास्किंग काम होने के कारण फोन की बैटरी गर्म होने लगती है। चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसे आपके फोन कभी गर्म नहीं होगा तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

खराब चार्जर या केबल का इस्तेमाल न करें

अगर आप अपने  मोबाइल चार्जिंग के लिए किसी थर्ड पार्टी चार्जर या केबल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी आपके फोन को नुकसान हो सकता है। इस कारण से भी आपका मोबाइल गर्म हो जाता है।

मोबाइल चार्जिंग के दौरान हमेशा ओरिजिनल इक्विपमेंट का उपयोग करना आपके लिए सही साबित हो सकता है इसलिए आपको हमेशा ओरिजिनल चार्जर का उपयोग करना चाहिए।

चार्जिंग के दौरान एयर सर्कुलेशन

जब भी आप अपने फोन को चार्जिंग पर लगाएं तो वेंटिलेशन का भी ध्यान रखें। कई बार इंटरनल कंपोनेंट्स द्वारा जो हीट पैदा होती है, वह मोबाइल बॉडी से बाहर नहीं आ पाती है। 

इस कारण फोन गर्म हो जाता है। ऐसे में मोबाइल चार्जिंग के दौरान फोन के चारों ओर एयर सर्कुलेशन का भी ध्यान रखें ताकि आपके फोन का एयर सर्कुलेशन बना रहे और आपके फोन गर्म होने से बचे.

तो आशा करता हूँ की आपको अपने फोन को गर्म होने से बचाने के लिए जानकारी मिल गया होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो, इसे अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं. इसी तरह की इंफोर्मटिव जानकारी पाने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं. आपको हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments