नमस्ते दोस्तों, आज मैं आपको व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम में एआई के ऐसे धसुं फीचर्स के बारे में बताने वाला हूँ जिसको सुनकर आप हैरान हो जायंगे। WhatsApp और Instagram यूजर्स के मजे आने वाले हैं, क्योंकि इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में एआई फीचर को इंटीग्रेट किया जा रहा है। मतलब इन दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स एआई की मदद ले पाएंगे। हालांकि यह फीचर अभी शुरुआती दौर में है। तो चलिए इस एआई फीचर्स को यूज करने के बारे जानते हैं.
Content
- वॉट्सऐप पर कैसे यूज करें मेटा एआई
- इंस्टा पर कैसे यूज करें Meta AI
- Meta AI का फीचर्स क्या है?
वॉट्सऐप पर कैसे यूज करें मेटा एआई
आपको अपने व्हाट्सऐप में मेटा एआई को यूज करने के लिए इन प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो आप यहाँ देख सकते हैं-
- सबसे पहले आपको अपना वॉट्सऐप ओपन कर लेना है
- इसके बाद बॉटम राइट कॉर्नर पर Meta AI आइकन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको Meta AI का चैटबॉक्स ऑप्शन नजर आएगा
- फिर आप कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही इमेज जनरेशन समेत कई अन्य काम करवा सकते हैं
इंस्टाग्राम पर मेटा एआई को यूज करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करना होगा, तभी आप अपने इंस्टाग्राम के अंदर Meta AI को यूज कर पाएंगे.
- सबसे पहले आपको ऐपल ऐप स्टोर या फिर प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट या डाउनलोड कर लेना है
- इसके बाद इंस्टाग्राम ऐप खोलें और फिर बॉटम स्क्रीन पर सर्च बटन देखें
- जब आप एक्सेस करेंगे, तो सर्च पर ब्लू रिंग का आइकॉन दिखाई देगा
- इसके बाद आपको अपना सवाल टाइप कर लेना है और माइक्रोफोन की मदद से उन सवाल का जबाव पूछ सकते हैं
Meta AI का फीचर्स क्या है?
वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर एआई फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में यूजर्स अब मेटा एआई की मदद से कई काम कर सकेंगे। वैसे तो यह फीचर शुरुआती दौर में है। लेकिन इस फीचर की मदद मैसेज लिखने से लेकर करेक्शन और सर्चिंग जैसे काम किए जा सकेंगे.
- मान लीजिए आप मेटा पर एक अच्छा सा मैसेज लिखना चाहते हैं, तो कुछ प्वाइंटर देकर एआई से मैसेज लिखवाया जा सकेगा.
- इसके अलावा मैसेज करेक्शन जैसे तमाम काम पलभर में कर पाएंग
नोट :- मेटा एआई फीचर को फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों और डिवाइस में रोलआउट किया जा रहा है। इस रिपोर्ट की मानें, तो इस फीचर को जल्द ही ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसलिए ये फीचर्स आपके स्मार्टफोन में धीरे धीरे आ जायेगा तब तक आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
आशा करता हूँ की आपको अपने व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम में मेटा एआई को यूज करने के बारे में समझ में आ गया होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे आपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं इसी तरह की इंफोर्मटिव जानकारी पाने के लिए आप हमें फॉलो जरूर कर सकते हैं.
इस पोस्ट को समय देकर पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यावद I
.jpg)
.jpg)

0 Comments