Ayushman Card Apply Online : केंद्र सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत सरकार लाभार्थियों को ₹5,00,000 तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है। अब तक 30 करोड़ से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आवश्यकता होगी।
आयुष्मान कार्ड क्या है?
आयुष्मान कार्ड के लिए योग्यता क्या है
- आयुष्मान कार्ड के लिए केवल भारत का स्थाई निवासी ही अप्लाई कर सकता है।
- इस योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कमजोर वर्ग के नागरिकों को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत वे परिवार अप्लाई कर सकेंगे जो सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के अंतर्गत शामिल है।
- यदि आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभ मिल रहा है तो आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Card Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो।
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें | Ayushman Card Apply Online
आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं: यदि आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके अप्लाई कर सकते है
- Ayushman Card Online apply के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना होगा
- इसके बाद वेबसाइट में दिए गए “बेनिफिशियरी लॉगिन” के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार कार्ड से लिंक हो और ओटीपी वेरीफाई करें।
- इसके बाद E-KYC का ऑप्शन देखने को मिलेगा, इस पर क्लिक करें और ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इतना करने के बाद अगला पेज खुल कर आएगा, इसमें उस सदस्य को सेलेक्ट करें जिसका आयुष्मान कार्ड बनवाना है।
- यहां पर आपको फिर से ई- केवाईसी का आइकन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और लाइव फोटो के लिए कंप्यूटर फोटो के आइकन पर क्लिक करके सेल्फी अपलोड कर दें।
- फिर आपको एडिशनल ऑप्शन का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें और आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी सही से दर्ज कर ले।
- अंत में फिर दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
- सब कुछ सही पाए जाने पर 24 घंटे के अंदर आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा। जिसे आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं। आपको और विस्तार से जानकारी चाहिए तो यहाँ पर क्लिक करके इस आर्टिकल को देख सकते है

0 Comments