नमस्ते दोस्तों, हम सभी के पास आज के डेट में स्मार्टफोन है और हम सभी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में हम सभी के पास एक समस्या आ जाती है की आपने फ़ोन में डेटा पैक होने के बावजूद नेट नहीं चलता है और हम सभी लोग परेशान हो जाते हैं. डेटा पैक होने के बावजूद भी मोबाइल डेटा नॉट वर्किंग की परेशानी आती है। तो इस परेशानी को कुछ इन तरीकों से ठीक किया जा सकता है तो आये जानते हैं.
- Airplane Mode को ऑन करें
- एंड्रॉइड फोन को रिस्टार्ट करें
- नेटवर्क सेटिंग को रिसेट करें
- नेटवर्क स्टेटस को चेक करें
- फैक्ट्री रिसेट के ऑप्शन पर जाएं
फोन में नेट कनेक्शन की परेशानी को ऐरोप्लेन मोड की वजह से भी इस परेशानी को ठीक किया जा सकता है। इस मोड के साथ मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी सभी सेटिंग रिफ्रेश हो जाता है। जिसके वजह से आपके फोन में नेट कनेक्शन को ठीक किया जा सकता है.
फोन में टेक ग्लिच और बग को ठीक करने का सबसे आसान तरीका फोन को रिस्टार्ट करना हो सकता है।जब हम अपने फोन को रिस्टार्ट करते हैं तो फोन के सभी सेटिंग पहले के अवस्था में हो जाते हैं. जिसे फोन में नेट को लेकर आ रही परेशानी को इस सेटिंग के साथ ठीक किया जा सकता है।
फोन में इंटरनेट को लेकर परेशानी आ रही है तो नेटवर्क सेटिंग को भी रिसेट कर सकते हैं। इस सेटिंग के साथ हमारे मोबाइल में जो डेटा स्टोर हुआ रहता है वो नेटवर्क डेटा मोबाइल से रिमूव हो जाता है और एक फ्रेश कनेक्शन के साथ शुरुआत करने में मदद मिलती है.
कई बार नेटवर्क आउटेज की वजह से मोबाइल में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है । फोन में नेट को लेकर परेशानी आ रही है तो अपने नेटवर्क प्रोवाइडर के सोशल मीडिया हैंडल पर नेटवर्क स्टेटस और अपडेट को चेक कर सकते हैं इसलिए आपको नेटवर्क स्टेटस चेक करना चाहिए।
सारे तरीके अपनाने के बाद भी अगर आपके फोन में नेट को लेकर परेशानी आ रही है तो फैक्ट्री रिसेट के ऑप्शन पर जा सकते हैं। इस सेटिंग के साथ फोन में सॉफ्टवेयर से जुड़े सारे इशू खत्म हो जाते हैं जिसे आपको नेट की समस्या हमेशा के लिए ठीक हो सकता है.
आपको मोबाइल टिप्स ट्रिक्स को लेकर और जानकारी चाहिए तो यहाँ पर क्लिक कर सकते हैं.
आशा करता हूँ की आपके फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी इशू को लेकर जो समस्या थी उसका जानकारी आपको मिल गया होगा अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे आपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं
इसी तरह की इंफोर्मटिव जानकारी पाने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।
.jpg)
.jpg)
0 Comments